The Golden Words Of Customers
Why Choose Us
करवा चौथ 2024 का पर्व हर साल भारतीय औरतों के लिए ख़ास दिन माना जाता है जब वो अपने पति की ख़ुशहाली और लंबी उम्र के लिए उपवास रखती है। करवा चौथ 2024 का व्रत इस साल 20 अक्टूबर को सुबह 6:46 बजे से शुरू होगा और 21 October की सुबह 4:16 बजे को समाप्त होगा।
इस बार करवा चौथ 2024 का व्रत 20 October 2024 को सुबह 6:46 बजे से लेकर 21 October 2024 को सुबह 4:16 बजे तक मनाया जाएगा। इस दिन चन्द्रमा का सही समय पर आना और औरतों का चन्द्रमा की इंतज़ार करने का अपने आप में ही एक महत्वता है। सही समय पर चन्द्र उदय की पूजा करना करवा चौथ 2024 वाले दिन काफ़ी शुभ माना जाता है। इस दिन सभी औरतें चन्द्रमा की राह देखती हैं। आगे चलते विशेष तारीख़ और समय जानना ज़रूरी है।
॰ करवा चौथ 2024 व्रत तिथिः 20 October 2024
॰ करवा चौथ 2024 चन्द्रोदय का समयः 7:54 बजे।
भारतीय औरतें चंद्र दर्शन करके चन्द्रमा को अपना अर्घ्य देती हैं और उपवास तोड़ती है। करवा चौथ के दिन यह एक महत्वपूर्ण क्रिया है।
करवा चौथ 2024 पूजा विधि ज़्यादा कठिन नहीं है मगर उसे विधिपूर्वक करना आवश्यक है। करवा चौथ 2024 पूजा से पहले करवा चौथ पूजन सामग्री जानना ज़रूरी है। सामग्री को एकत्रित करके इस पूजा में बैठा जा सकता है।
Also Read: Benefits & Power of Om Vashyamukhi Rajmukhi Swaha Mantra
1. करवा (मिट्टी का घड़ा)
2. चावल और रोली
3. पानी
4. दीया, रूई की बाती, एवं घी
5. सुहाग का सामान (सिंदूर, मेहंदी, कुमकुम एवं चूड़ियाँ)
6. फल, फूल, एवं मिठाई
7. पूजा की थाली
1. करवा चौथ 2024 की शुरुआत सूर्योदय से पहले की जाती है जिसमें औरतें सरगी खाती है। सरगी में फल, मिठाई, चाय, पराँठा, मीठी सेविया (फेनी), नारियल खाया जाता है। यह सरगी सास अपनी बहू के लिए बनाती है ताकि वो उनके बेटे की लंबी उम्र के लिए उपवास रख सके।
2. शाम को पूजा का थाल सजाकर एवं तैयार होकर औरतें करवा में पानी भर कर एवं पूजन सामग्री एकत्रित कर लेती हैं।
3. गणेश जी की पूजा कर औरतें करवा चौथ पूजा विधि की शुरूआत करती हैं। मिट्टी के करवा पर रोली को 11 बार लपेटकर एवं तिलक कर एक बार फिर पूजा की जाती है।
4. करवा चौथ 2024 की कथा सुनना बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा माना जाता है कि करवा की कथा करवा चौथ वाले दिन सुनने का फल ज़रूर मिलता है।
5. चन्द्रोदय पर चन्द्रमा को पानी अर्पित कर अपने पति के हाथों पाणिग्रहण कर औरतें अपना उपवास तोड़ सकती है।
सुहागिनों के लिए करवा चौथ 2024 का बहुत महत्व है। इस दिन वे अपनी ली पति की लंबी उम्र की प्रार्थना कर सकती है। पति को परमेश्वर कहा जाता है और इस दिन पत्नियों को यह अफ़सर मिलता है कि पर वे अपने रिश्ते को पहले से भी ज़्यादा मज़बूत कर सकें।
1. इस दिन शादी का जोड़ा पहनना काफ़ी शुभ माना जाता है।
2. करवा चौथ वाले दिन दक्षिण दिशा की और बैठना शुभ माना जाता है।
The Golden Words Of Customers